आगामी कार्यक्रम और पहल

नशामुक्त बिहार
एक संकल्प, एक जिम्मेदारी

नशा छोड़ो, बिहार जोड़ो।

नशामुक्त बिहार अभियान का उद्देश्य केवल नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि युवाओं, किशोरों, परिवारों, शिक्षकों, चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को एक साझा संकल्प से जोड़ना है।

Campaign Events

Join us in our on-ground activities across Bihar.

Ongoing Events

किशोर उत्सव — युवा पीढ़ी से सीधा संवाद
Ongoing

किशोर उत्सव — युवा पीढ़ी से सीधा संवाद

Various Schools & Colleges across Bihar

Upcoming Events

Press Conference & Influencer Meet
16th September 2026

Press Conference & Influencer Meet

IIBM, Budha Marg, Patna

Walk for a Drug-Free Bihar
To be notified

Walk for a Drug-Free Bihar

Gandhi Maidan to Maurya Lok, Patna

Past Events

अभियान की रूपरेखा एवं संकल्प सभा
August 2026

अभियान की रूपरेखा एवं संकल्प सभा

Patna

Our Key Programmes

01.

WALKATHON — नशामुक्त बिहार

चलेंगे साथ — नशामुक्त बिहार के लिए

अभियान की शुरुआत मा. मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एक बड़े जन-जागरूकता Walkathon से की जाएगी। प्रस्तावित रूप से Walkathon महात्मा गांधी जी की प्रतिमा, गांधी मैदान से स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा, मौर्या लोक तक आयोजित किया जाएगा। इसमें बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से युवा, विद्यार्थी, चिकित्सक, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी, शिक्षक, कलाकार, महिला प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं आम नागरिक शामिल होंगे।

Walkathon में प्रमुख गतिविधियां

  • नशामुक्ति के संदेश के साथ सामूहिक पदयात्रा
  • युवाओं एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी
  • नशामुक्ति संकल्प
  • विशेषज्ञों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों का संबोधन
  • सोशल मीडिया पर अभियान की व्यापक पहुंच
मुख्य संदेश: नशा छोड़ो, बिहार जोड़ो।
02.

किशोर उत्सव — युवा पीढ़ी से सीधा संवाद

बात करेंगे, समझेंगे और नशे से दूर रहेंगे।

किशोर और युवा नशे के प्रति जागरूकता अभियान के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में होंगे। इसलिए स्कूल, कॉलेज एवं युवा समूहों के बीच “किशोर उत्सव” कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य किशोरों को डराने के बजाय उनसे सीधा संवाद स्थापित करना होगा।

किशोर उत्सव में:

  • नशे की शुरुआत कैसे होती है — इस पर चर्चा
  • Peer Pressure और गलत संगति पर संवाद
  • सोशल मीडिया एवं नशे से जुड़े प्रभावों पर चर्चा
  • मानसिक एवं सामाजिक प्रभावों के बारे में जागरूकता
  • सवाल-जवाब एवं Open Discussion
  • डॉक्टर/विशेषज्ञों के साथ संवाद
  • नशे से दूर रहने के सकारात्मक विकल्पों पर चर्चा
  • किशोरों द्वारा नशामुक्ति संकल्प
मुख्य संदेश: आपकी जिंदगी, आपका भविष्य — नशे को नहीं, सपनों को चुनें।
03.

स्कूल एवं कॉलेज Awareness Programme

युवाओं को सक्रिय भागीदार बनाना

स्कूल और कॉलेजों में नियमित Drug-Free Campus Awareness Activities आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल दर्शक नहीं, बल्कि नशामुक्त बिहार अभियान के सक्रिय भागीदार बनाना होगा।

गतिविधियां:

  • Awareness Sessions
  • Poster & Slogan Competition
  • Essay/Speech Competition
  • नुक्कड़ नाटक
  • नशामुक्ति शपथ
  • Awareness Rally
  • Student Volunteer Programme
  • Youth Ambassador Programme
04.

पंचायत एवं ग्रामीण जागरूकता अभियान

हर पंचायत तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना।

अभियान को शहरों के साथ-साथ गांव और पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

पंचायत स्तर पर:

  • ग्राम सभा में नशामुक्ति संवाद
  • पंचायत जागरूकता बैठक
  • स्थानीय युवाओं एवं स्वयंसेवकों की भागीदारी
  • परिवार एवं अभिभावक संवाद
  • स्थानीय स्तर पर जागरूकता रैली
  • नशामुक्ति संकल्प कार्यक्रम
05.

परिवार संवाद — परिवार बने पहली सुरक्षा

बात करें, सुनें, समझें — परिवार को नशे से बचाएं।

नशे का प्रभाव केवल व्यक्ति पर नहीं, पूरे परिवार पर पड़ता है। इसलिए परिवारों और अभिभावकों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम:

  • Parent Awareness Meetings
  • Family Dialogue
  • अभिभावक जागरूकता सत्र
  • परिवार की भूमिका पर चर्चा
  • युवाओं से संवाद एवं सहयोग के तरीकों पर जागरूकता
06.

चिकित्सक एवं विशेषज्ञ संवाद

सही जानकारी, सही सहायता

अभियान में चिकित्सकों एवं विषय-विशेषज्ञों को जोड़कर नशे के स्वास्थ्य एवं सामाजिक प्रभावों के बारे में सही जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। जहां आवश्यक हो, लोगों को उपलब्ध सहायता एवं उपचार/पुनर्वास सेवाओं तक पहुंचने के बारे में जानकारी दी जाएगी।

गतिविधियां:

  • Expert Talks
  • Doctor Interaction
  • Public Q&A Sessions
  • Awareness Videos
  • Health Awareness Camps
07.

युवा शक्ति — Positive Lifestyle Campaign

नशे की जगह — खेल | फिटनेस | योग | शिक्षा | कौशल | कला | सामाजिक सेवा

नशे के खिलाफ संदेश के साथ युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।

इसके लिए:

  • Sports Activities
  • Fitness Challenges
  • Youth Meets
  • Creative Competitions
  • Social Service Activities
08.

Digital Awareness Campaign

डिजिटल पहुंच, बड़ा प्रभाव

पूरे अभियान को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी व्यापक रूप से चलाया जाएगा।

Digital Activities:

  • Social Media Awareness Campaign
  • Short Videos & Reels
  • Infographics
  • Youth Stories
  • Expert Messages
  • Digital Pledge
  • Campaign Hashtag
  • Event Highlights
09.

नशामुक्ति संकल्प अभियान

“मैं स्वयं नशे से दूर रहूंगा/रहूंगी और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक करूंगा/करूंगी।”

अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम के साथ नागरिकों को नशामुक्ति संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस संकल्प को Walkathon, किशोर उत्सव, स्कूल-कॉलेज कार्यक्रम, पंचायत कार्यक्रम और अन्य जन-जागरूकता गतिविधियों में शामिल किया जाएगा।

जुड़ें:

  • ऑनलाइन ई-शपथ लें
  • प्रमाणपत्र डाउनलोड करें
  • संकल्प को सोशल मीडिया पर शेयर करें
मुख्य संदेश: नशामुक्त बिहार — हमारी जिम्मेदारी, हमारा संकल्प।

जागरूकता + संवाद + सहभागिता + सहायता + पुनर्वास = नशामुक्त समाज

"आज एक व्यक्ति का संकल्प, कल एक परिवार की उम्मीद, और आगे चलकर पूरे बिहार की ताकत।"

नशा छोड़ो, बिहार जोड़ो।

नशामुक्त बिहार — हमारी जिम्मेदारी, हमारा संकल्प।